Tuesday, 24 May 2016

Funny Jokes


एक आदमी महा कंजूस था।
उसने एक शीशी में घी भर कर उसका मुँह बंद किया हुआ था।
जब वह और उसके बेटे खाना खाते तब शीशी को रोटी से रगड़ कर खाना खा लेते थे।
एक बार महा कंजूस किसी काम से बाहर चला गया।
लौटने पर उसने बेटों से पूछा: खाना खा लिया था।
बेटे बोले: हाँ।
महा कंजूस: पर शीशी तो मैं अलमारी में बंद करके गया था।
बेटे बोले: हमने अलमारी के हैंडल से रोटियाँ रगड़ कर खा लीं।
महा कंजूस नाराज हो कर बोला:
नालायकों, क्या तुम लोग एक दिन बिना घी के खाना नहीं खा सकते थेे।
बेटे बेहोश!
……………………………………………………………………………….
शहर की लड़की की शादी गाँव मे हो गई।
लड़की की सासु माँ ने उसे भैस को घास डालने को बोला।
भैस के मुँह मे झाग देख कर लड़की वापस गई।
सासु माँ बोली: क्या हुआ बहू?
लड़की बोली:
भैस अभी कोलगेट कर रही है, माँ जी।।
……………………………………………………………………………….
पाकिस्तान में गणित का सवाल.
हसन के पास 2 टिफीन है. एक वो महमूद को और दूसरा अल्ताफ को देता है.
धमाके का क्षेत्रफल और मृतकों की संख्या बताए?
……………………………………………………………………………….
पुलिस और पत्नी में 12 समानताएं :-
1. ना इनकी दोस्ती अच्छी और ना ही दुश्मनी।
2. इनसे बनाकर रखना, मजबूरी है।
3. इनका मूड पता ही नहीं चलता, कब बिगड़ जाए।
4. अगर वे प्यार से बात करें तो अलर्ट हो जाएं।
5. दोनों ही खतरनाक धमकी देते हैं।
6. इनसे बहस में जीतना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है।
7. ये पिछला हिसाब याद रखते हैं।
8. अपने राज कभी नहीं खोलते।
9. इनको जबर्दस्ती तारीफ चाहिए।
10. सुन भले ही आपकी लें पर करेंगे अपने मन की ही।
11. दोनों ही रौब से काम लेते हैं।
12. इनकी नजर हमेशा आपकी जेब पर रहती है।
सूचना जनहित में जारी! —
……………………………………………………………………………….
सन 1970 में :- दूल्हा सोचता था __
दहेज़ में रेडियो मिल जाए।
सन 1980 में :- दहेज़ में साईकिल मिल जाये।
सन 1990 में :- दहेज़ में बाईक मिल जाए।
सन 2000 में :- दहेज़ में कार मिल जाए।
सन 2015 में :- बस बिना बॉय फ्रेंड वाली दुल्हन
मिल जाए।
और कुछ भी नहीं चाहिए।।
……………………………………………………………………………….
जिंदगी में यदि कोई आपसे ये पूछे
क्या खोया और क्या पाया है?”
तो पुरे विश्वास के साथ कहना कि
जो गाजर के हलुवे में डालते है वो खोया है
और जो खटिया मे नीचे चार डंडे खडे है वो पाया है
हमेशा भावुक होने की जरूरत नहीं!

Source: Funny Jokes

No comments:

Post a Comment